शहर के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र रिछाई को जल्द नए थाने की सौगात मिल सकती है। इसके लिए जबलपुर समेत पुलिस मुख्यालय स्तर तक कार्रवाई शुरू हो गई है। वर्तमान में यह इलाका रांझी और अधारताल थाना क्षेत्र में आता. है। थाने से दूरी अधिक होने के कारण क्षेत्र में आए दिन लूट, चोरी और अन्य अपराध होते हैं। रिछाई में कोई घटना होने पर पुलिस को पहुंचने में अधिक समय लगता है। यहां से रांझी थाना सात से आठ किलोमीटर और अधारताल थाने की दूरी तीन-चार किलोमीटर है।
लम्बे समय से मांगः रिछाई औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति और कर्मचारी लम्बे समय से यहां नया थाना खोलने की मांग कर रहे है। जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और पुख्ता हो। अपराधों पर भी नियंत्रण हो।
इसके बाद महाराजपुर थाने के निर्माण की रूपरेखा तैयार हुई। दोनों थानों का कार्यक्षेत्र होगा कमः महाराजपुर थाने में अधारताल और रांझी थाने के कुछ क्षेत्र शामिल होने से दोनों थानों के क्षेत्रफल में कमी आएगी। इससे अपराध नियंत्रण और सुरक्षा में सुधार होगा।
महाराजपुर रिछाई औद्योगिक क्षेत्र है। यह रांझी और अधारताल थाना क्षेत्र में आता है। इसके चलते यहां नए थाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
महाराजपुर नवीन थाना
रांझी के ये क्षेत्र होंगे शामिल : मढ़ई, अंजनी कॉलोनी, सिद्धि विनायक कॉलोनी, बिलपुरा, कांचपुरम, सुमन नगर । ताल के ये होंगे शामिल : अधारताल रिछाई, कृषि नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, एनएच 30 समेत अन्य।