लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक एमआईए स्थिति एक संस्थान इकाई अध्यक्ष शशांक झालानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों व विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विचार हुआ। विशेष रूप से समालखा (हरियाणा) में 13, 14 व 15 सितंबर को प्रस्तावित लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में अलवर इकाई की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई। 27 अगस्त को होने वाले विभाग संपर्क एवं संवाद शिविर पर भी विचार हुआ। निर्णय हुआ कि शिविर जीएम हाइटेक कंपनी में होगा। ईएसआईसी के सहयोग से एमआईए पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। हैवल्स इंडिया लिमिटेड में प्रस्तावित उद्योग दर्शन यात्रा के लिए प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी गई। शीघ्र ही भ्रमण की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसके साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स लिए भी उद्योग भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। लघु उद्योग दिवस के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को विभागीय समन्वय शिविर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। शिविर लघु उद्योग भारती एवं संयुक्त व्यापारी महासंघ के तत्वावधान में होगा। उद्योग एवं व्यापार से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और जरूरी जानकारी के लिए सभी संबंधित विभागों विभ को एक ही स्थान पर बुलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त भिवाड़ी में 19, 20 एवं 21 सितंबर को होने वाले इंडस्ट्रीयल फेयर की भी चर्चा हुई। लघु उद्योग भारती प्रदेश के संयुक्त महामंत्री संदीप गुप्ता, अंचल कार्यकारिणी 1 सदस्य देवेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष 1 अनिल जैन व संदीप मुद्गल, सह-कोषाध्यक्ष वरुण जैन, संयुक्त सचिव विवेक गुप्ता, कार्यकारिणो समिति सदस्य गोपाल शर्मा, सुरेश वै मेठी, घनश्याम खंडेलवाल, विकास रा गुप्ता, नितिन गर्ग, आदित्य जैन मौजूद म थे। संचालन सचिव पंकज तिवारी ने व किया।