लघु उद्योग भारती की बैठक 11 जनवरी 2025 को होटल मोहन राज विलास प्रांगण पन्ना में संपन्न हुई जहां जिले भर के उद्यमी शामिल हुए, औद्योगिक चर्चा उपरांत जिला इकाई पन्ना का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर शुभेन्द्र सिंह राणा को जिला अध्यक्ष, आशीष तिवारी को उपाध्यक्ष, जीतेंद्र गुप्ता को सचिव, उमेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, राहुल जैन को संयुक्त सचिव एवं मनोज केसरवानी, कैलाश मोदी, इन्द्र चन्द्र जैन, प्रमित अग्रवाल, बृजेंद्र यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अनिल बासवानी अंचल अध्यक्ष महाकौशल ने बताया कि लघु उद्योग भारती लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के बीच काम करता है और यह उद्यमियों एवं शासन के बीच एक सेतु का काम करता है। लघु उद्योग भारती के प्रयासों से शासन ने अपनी कई नीतियों में परिवर्तन किया है ताकि उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हो सके। बताया गया है कि देवेंद्र नगर के पास बड़ागांव में नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है जो पन्ना देवेंद्र नगर एवं जिले के अन्य क्षेत्रों के उद्यमियों के लिए बहुत ही आसान रहेगा, इसी प्रकार डॉ शुभेद्र ने बताया कि उद्यमी दूसरे उद्यमी का सहयोग करें यही विचार होना चाहिए और संगठन का भी यही उद्देश्य है किसी भी उद्यमी को किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तो हम सब उसके साथ खड़े हों ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। मंचासीन प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद काले भोपाल, अंचल अध्यक्ष अनिल बासवानी, अंचल सचिव हरि सिंह भदौरिया, जीएमएमपीडीपीसी राहुल दुबे, सचिव मनीष सिंह कटनी, विपुल जैन व्यापार संघ अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। बैठक में डॉ. सनमत जैन, अरुण अग्रवाल, देवेंद्र गोस्वामी, विक्रम यादव सहित काफी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।