लघु उद्योग भारती की महिला इकाई के तत्वावधान में एक निजी होटल में अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुनिल गोलेच्छा व सुरभि गोलेच्छा ने कहा कि महिलाओं को निवेश के विभिन्न आयामों को तलाश करके धन को निवेश करना उचित रहता है। वित्तीय पूंजी निवेश पर निरन्तर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने विभिन्न निवेश के विकल्पों, लॉन्ग व शॉट टर्म रिटर्न, बाजारों के नियमों एवं विभिन्न वित्तीय उत्पादों के बारे मे जानकारी दी।
लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे उद्योगों को भी कैपिटल मार्केट (पूंजी बाजार) से धन उगाने की व्यवस्था कर दी है जिसका उपयोग अनेक लघु उद्योगों ने किया है। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने महिलाओं उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व बचत करने के लिए प्रोत्साहित पर बल दिया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत किया।