लघु उद्योग भारती की वार्षिक आम सभा 28 मार्च को : आर के गुप्ता

March 27, 2025
Faridabad,
HARYANA

लघु उद्योग भारती की वार्षिक आम सभा का आयोजन 28 मार्च को हुड्डा कन्वेंशन सेंटर सेक्टर 12 में किया जाएगा। मीडिया को यह जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर लघु उद्योग भारती की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया जाएगा। जो की पहली बार किया जा रहा है। श्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्षिक आमसभा में सरकार, प्रशासन एवं उद्योगों से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि आम संगठन के साधारण सदस्यों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा जा सके। उन्होंने बताया कि संगठन के फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ शाखा द्वारा उद्योग हित में लगातार कार्य किया जा रहे हैं संगठन का उद्देश्य उद्योगों को हर संभव मदद प्रदान करना है। श्री आर के गुप्ता ने बताया कि लघु उद्योग भारती एकमात्र ऐसा संगठन है जिसे भारत सरकार द्वारा अपने पैनल में वरिष्ठ स्थान प्रदान किया गया है। ताकि औद्योगिक करण को बढ़ावा प्रदान किया जा सके। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के आगामी बजट में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी द्वारा प्रस्तावित बजट में लघु उद्योग भारती द्वारा वर्षों से लंबित मांगों को अक्षरशः पूरा करने की घोषणा की गई। इससे पहले असंख्य लघु एवं कुटीर उद्योग जो Non conforming Area में वर्षों से बिना किसी सरकारो सहायता के चल रहे थे व सहूलियतों के अभाव में रहकर भी हरियाणा की अर्थव्यवस्था में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, इन उद्योगों को माननीय मुख्यमंत्री ने सरकारी औद्योगिक क्षेत्र की तर्ज पर स्वीकृक्ति प्रदान करने की योजना की घोषणा की जो एक अभूत पूर्व फैसला लिया है। लघु उद्योग भारतो माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के इस एतिहासिक फैसले का तहेदिल से स्वागत करते हुए आभार प्रकट करती है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please