लघु उद्योग भारती की शक्ति का मुख्य आधार है लगातार बढ़ता संख्याबल : ओम प्रकाश मित्तल

February 20, 2026

लघु उद्योग भारती की विशेष बैठक आखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल के मार्गदर्शन व पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल के सानिध्य में हुई।

मेजबान जालंधर के जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध धीर, महासचिव वरुण भल्ला ने सभी पदाधिकारियों का पुष्पित अभिनंदन किया। उक्त जानकारी देते हुए मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रव्यापी प्रभाव व बढ़ते जनाधार पर विस्तृत चर्चा की गई।

ओमप्रकाश मित्तल ने कहा कि लघु उद्योग भारती की शक्ति का मुख्य आधार लगातार बढ़ता संख्याबल है। जोकि निरंतर जारी रहना चाहिए। एडवोकेट अरविंद धूमल ने कहा कि निरंतर बैठकों और समयानुकूल समस्याओं के समाधान से संगठन का विस्तार हो रहा है। उसी के चलते संगठन के पदाधिकारियों को राष्ट्रहितैषी संविचारक संगठनों का सक्रिय सहयोग करने के आमंत्रण भी मिल रहे है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित गोयल, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप मोंगिया, महासचिव विवेक राठौर, कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता संयुक्त महासचिव अनिल शर्मा, पंकज गौतम, अविरल मित्तल, एडवोकेट विक्रम शौरी व अन्य गण्यमान्य ने प्रदेश में किए जा रहे विभिन्न कार्यों, प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन का उद्योगों प्रति रवैया व विभिन्न नीतिगत सुधारों, विसंगतियों व उनके समुचित समाधान व सुझावों सबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please