लघु उद्योग भारती की हस्तशिल्प प्रदर्शनी 5 से

March 29, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से पांच से सात अप्रैल तक जय कृष्णा क्लब के बैंक्वेट हॉल में हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। लघु उद्योग भारती देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन करता आ रहा है। अलवर में इस तरह की पहली प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से स्टॉल लगाने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलवरवासियों को प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आभूषण, aडिजाइनर कपड़े, फर्नीचर, आचार एवं मसाले, खाद्य सामग्री, सैलून एवं मेकअप का सामान खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों के साथ, मेहंदी एवं नेल आर्ट एवं फूड की स्टाल भी लगाई जा रही है। लघु उद्योग भारती महिला इकाई के अध्यक्ष शिवानी यादव एवं सचिव अलका सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में स्टॉल बुकिंग के लिए कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता 8005717556 एवं कविता कछावा 8239999 772 पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please