लघु उद्योग भारती की बैठक गुरुवार को रीको स्थित एसोसिएशन भवन में गौरव बगड़िया की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों और स्थानीय उद्यमियों के मध्य उद्यम संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए मंच प्रदान करना था।
बैठक में लघु उद्योग भारती के सक्रिय सदस्यों के साथ-साथ रीको जीएम आरएम मीणा, रीको के इंजीनियर सज्जन और बिजली विभाग से जेईन सोनिका ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान, व्यापारियों ने इन विभागों से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यथासंभव मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया। बैठक में बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जेईन सोनिका ने जल्द ही इसका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। वहीं, रिको जीएम आरएम मीणा ने पानी और सफाई से जुड़े मुद्दे पर व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।
इसके अतिरिक्त 25 अप्रैल को लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस को पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा श्रमिकों के लिए एक निःशुल्क आई चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा।
बैठक में सचिव चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष अरविंद गोदारा, संरक्षक राजेश जैन, आकाश नागपाल, विनोद सिंगल, टेकचंद बंसल, महेंद्र उतरेजा, अमित, रविंद्र और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश खेमा सहित कई गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।