लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की।
उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया कि इस दौरान लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विवेक राठौर, लघु उद्योग भारती के सदस्य व पार्षद कंवर सरताज, प्रदेश प्रचार प्रभारी अनुज कपूर, अमित, सुमित दुग्गल, विक्रम अरोड़ा, दविन्द्र कालिया व अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन भी किया।
इस दौरान लघु उद्योग भारती द्वारा चलाए जा रहे उद्योग हितैषी अभियान और उनमें केंद्रीय नीतियों की सहभागिता की भी चर्चा की गई। पंजाब में फैली अराजकता, असुरक्षा, बिजली कट और उद्योगों के प्रति अपनाए जा रहे नकारात्मक रवैया के प्रति चिता प्रकट की गई।