लघु उद्योग भारती द्वारा स्वावलंबन एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अनेक प्रकल्प पाली में चलाए जा रहे हैं। हाल ही पाली में ही प्रमुख उद्यमी अमरचंद, अनिल कुमार समदडिया द्वारा पहल करते हुए सिलाई के क्षेत्र में रोजगार संबंधित अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य प्रारंभ किया है। 600 से ज्यादा बहिनों और माताओ को सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार देने का कार्य लगातार कर रहे हैं। पाली के 50 किलोमीटर के आसपास के गांव-गांव से माता, बहिनों को बस के माध्यम से पाली लाना इनका प्रशिक्षण देना एवं इनको रोजगार देना बहुत ही व्यवस्थित रूप से बहुत बड़ा कार्य इनकी फर्म सूर्य ज्योति कॉटन के माध्यम से कर रहे हैं। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता ने इसका अवलोकन किया एवं बारीकी से इनके द्वारा किए गए कार्य को देखा। कार्य को देखने के पश्चात इन्होंने सामाजिक रूप से किये जा रहे कार्य को को बहुत सराहनीय बताया एवं उद्यम करने के साथ-साथ इतना बड़ा रोजगार उपलब्ध करवाना समाज हित में बड़ा कार्य बताया । अवलोकन के दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कमल किशोर गोयल, नेमीचंद अखावत, लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री विनय बम्ब, राहुल मेहता, अमरचंद, अनिल कुमार व मुदित समदडिया, निलेश सेमलानी, महावीर मेहता, हंसमुख गोयल, संदीप मेहता आदि रहे.