लघु उद्योग भारती के सुझाव बजट में शामिल करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

August 5, 2024

लघु उद्योग भारती की ओर से भेजे गए सुझावों को राज्य बजट 2024-2025 में समायोजित कर उद्योगों के हितार्थ की गई घोषणाओं के लिए सीएम भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व जोधपुरप्रांत अध्यक्ष महावीर चौपडा ने लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए अनेक सुझावों को राज्य बजट 2024-25 मेसमायोजित करने पर उद्योगों के हितार्थ की गई अनेक घोषणाओं के लिए सीएम शर्मा का आभार जताया है। चौपड़ा ने बताया कि लघु उद्योगों के लिए सोलर नीति में सरलीकरण करते हुए ऊर्जा उत्पादन के लिए कैप्टिव पॉवर उत्पादन की सीमा को 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 200 प्रतिशत करने, पोकरण मे सोलर प्लांट की स्थापना करने और बालोतरा और पाली में उपचारित पानी को औद्योगिक इकाईयों तक पहुंचाने के लिए 43 किमी पाइललाइन सिस्टम विकसित करने का स्वागत करते है। सीएम की ओर से अमृतकाल-विकसित राजस्थान 2047 का ध्येय एवं प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए जयपुर व जोधपुर में क्षेत्रीय राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के नवीन कार्यालय खोलने, गौवंश संरक्षण व संवर्धन के लिए पंजीकृत गौशालाओ को 10 प्रतिशत अनुदान बढ़ाने, 540 करोड़ की पेयजल सुविधाओं का विस्तार करने, सीवरेज एवं ड्रेनेज संबंधित विकास कार्य करवाने की बुनियादी आधारभूत सुविधाओं का प्रशंसा करते है। अप्रधान खनिज की प्रोसिसिग से जुड़े हुए उद्योगों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके वार्षिक शुल्क को 25 हजार से घटाकर 15 हजार करने तथा ट्रांजिट पास के लिए निर्धारित शुल्क 10 रुपए प्रति ट्राजिट को घटाकर 2 रुपए करने का सभी को लाभ मिलेगा। युवा उद्यमियों को वित्तीय संबल के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिये युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 6 प्रतिशत ब्याज पुनर्भरण के लिए ऋण की सीमा को बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने युवा उद्यमी लाभान्वित होंगे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please