<p>भीलवाड़ा | लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों की संयुक्त मीटिंग हुई। फेयर अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया कि 5 से 7 जनवरी को लघु उद्योग भारती महिला इकाई आयोजित होने वाले स्वयं सिद्धा फेयर की तैयारियों पर चर्चा हुई। स्वयं सिद्धा फेयर में लगभग 100 स्टॉल्स लगाई जाएगी। इसके अंतर्गत होम डेकोर, फुरतीज, साड़ी, ज्वैलरी, हस्तशिल्प, हथकरघा, किड्स एसेसरीज आदि की स्टॉल्स बुक हुई हैं। रंग तरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इसमें रिश्तों की रेम्प वॉक, विदुषी नारी रत्न, मेवाड़ की मीरा आदि कार्यक्रम होंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से राजकुमार मेलाना, संजीव चिरानिया, प्रांत कार्यकारिणी से अजय मूंदड़ा, विमला मुणोत, चंदा मूंदड़ा, मुख्य इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, सचिव कमलेश जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य रामकिशोर काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई से सचिव गिरीश अग्रवाल, सुमित जागेटिया, महिला इकाई से नीता बंसल, शशि काबरा, शिखा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, मधु अग्रवाल, आशा सोमानी, रेखा इनानी, रीना डाड, सुशीला लोढा, गुड्डी काबरा, इंदिरा असावा, मानकंवर काबरा, संगीता काकानी, स्नेह जागेटिया, आदि सदस्य उपस्थित थे।</p>