लघु उद्योग भारती खनन उत्पाद समूह की प्रथम बैठक रविवार को अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, खनन उत्पाद समूह के संयोजक मुके शचन्द अग्रवाल, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष सुधीर गर्ग के सान्निध्य में जयपुर मे आयोजित की गयी। बैठक मे राजस्थान प्रदेश में खनिज आधारित उद्योग ज्यादा से ज्यादा कैसे स्थापित हो, उनका मूल्यवर्धन कैसे हो, इस हेतु विजन डॉक्यूमेन्ट तैयार करने हेतु इत्यादि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द्र ने कहा कि खनिज की प्रचुर उपलब्धता के कारण हमारे राजस्थान का देश भर में एक अलग स्थान रखता है। अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि खनन क्षेत्रकी अपार संभावनाओं के साथ आने वाली समस्याओं के निराकरण कैसे हो, इस पर सार्थक चर्चा की गयी। खनन उत्पाद समूह के सदस्य व मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर ने खान धारकों की इसी की प्रक्रिया के सरलीकरण, क्वारीलाइसेंस धारको को सभी श्रेणियों मे हस्तान्तरण की अनुमति प्रदान करने, पूरे प्रदेश मे रॉयल्टी की दरे समान करने, पर्यावरण संरक्षण के लिये खनन क्षेत्रों में ईको सिस्टम लागू करने इत्यादि विषयो को बैठक में रखकर उस पर चर्चा की गयी।
बैठक मे खनन विभाग के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक बी एस ढाका ने राज्य सरकार की खनन के नियमों व प्रावधानों में सकारात्मक परिवर्तन के लिये नीतिगत सुझावो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार गहलोत ने खनन क्षेत्रों में खनन समाप्त होने के पश्चात उद्योग लगाने की अनुमति प्रदान करने, टी पी को समाप्त करने, खनन क्षेत्रों में वर्षा जल संरक्षण व खानों मे पत्थर रखने की जगह के नियमन इत्यादि विषयों पर रखा।