लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक पंजाब महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल की अध्यक्षता में हुईस जबकि श्रीमती गुरमीत कौर सहायक निदेशक/कार्यात्मक प्रबंधक जिला औद्योगिक केंद्र जालंधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं।
इस मौके पर सीमा धूमल ने महिला उद्यमियों व गणमान्य को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने उद्योगों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर दिलवाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस पुनीत कार्य में प्रदेश और भारत सरकार क्या मदद कर सकती हैं। इसके मार्गदर्शन के लिए उन्होंने गुरमीत कौर को आमंत्रित किया है।
लघु उद्योग भारती का यह प्रयास है कि अधिकाधिक लोग केंद्र व प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के प्रति जागरूक रहते हुए इनका लाभ लेकर न केवल स्वयं स्वावलंबी बने, अपितु रोजगार मांगने के स्थान पर रोजगार देने वाले बने।
इस अवसर पर वंदना रत्ती, आरती सचदेवा, मोनिका लूथरा, आशु चोपड़ा, सरोज ठाकुर, नीतू नंदा, पूनम चौहान, सविता ठाकुर, आशु अग्रवाल, पल्लवी ठाकुर, श्वेता हांडा, नोनी कत्याल, हार्दिका, मोनिका व अन्य ने उक्त योजनाओं के बारे में विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का निदान किया।