लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के प्रतिनिधिमण्डल ने केबिनेट मंत्री एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी का पारंपरिक साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर अरूण चतुर्वेदी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री केके विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व सांसद सीआर चौधरी व देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन भाटी ने राजस्थान कौशल विकास एवं आजीविका निगम से अधिकृत लघु उद्योग भारती, जोधपुर प्रांत द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता तथा प्रशिक्षार्थियों के उत्साह की सराहना की और कहा कि यह केंद्र न केवल युवाओं व महिलाओ को तकनीकी कौशल प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इसे प्रेरणादायक पहल बताया। प्रतिनिधिमण्डल में लघु उद्योग भारती के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा, जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई, महानगर अध्यक्ष पंकज भण्डारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। घनश्याम ओझा ने बताया है कि हमारे कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार कौशल उन्नयन और नवाचार को समय की आवश्यकता बताया। इसके बाद उद्यमियो ने भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाग लिया। जहां केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी में किये गये बदलावों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही स्थानीय स्वदेशी वस्तुओं के अधिक से अधिक उपयोग के लिये प्रेरित किया गया और बोकल फॉर लोकल को जन-जन पहुंचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर सचिव राकेशकुमार चौरडिया, महानगर कोषाध्यक्ष प्रवीण चौपडा, बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता, मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचंद तंवर कार्यकारिणी सदस्य खेमचन्द खत्री, महेन्द्र कांकरिया, एचकें गर्ग, राजेन्द्र दवे व सुरेश मुबा सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।