लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के आठ जिलों का अभ्यास वर्ग का समापन

March 10, 2026

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की आठ जिलों के अभ्यास वर्ग का आयोजन शुक्रवार को भवन सभागार में किया गया। जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई ने बताया कि अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द, अखिल भारतीय निवर्तमान अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुधीर, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष बालकिशन परिहार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शंतिलाल बालड़, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा व अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे। प्रकाशचन्द ने संगठन के पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्य बोध के विषय में विस्तारपूर्वक मार्गदर्श मार्गदर्शन किया। उन्होंने समर्पित व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति उत्तरदायित्वों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

घनश्याम ओझा ने राष्ट्रीय स्तर पर लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों व उपलब्धियों व विभिन्न विभागों जैसे पर्यावरण, बैंकिग, जीएसटी और उद्योगो से साथ समन्वय स्थापित कर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बालकिशन परिहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लघु उद्योग भारती का परिचय करते हुए उद्देश्यों को विस्तार से बताया। योगेन्द्र कुमार शर्मा ने लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की 69 वीं एवं राजस्थान प्रदेश की 166 वी इकाई अक्षय (सोलर) के कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष रामचन्द चौधरी, उपाध्यक्ष जय वर्मा, सौरभ शुक्ला, सचिव ओंकारसिंह राजपुरोहित, सह सचिव विनोद स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष संजय भाटी, कार्यकारिणी सदस्य योगेश व मंजू को दायित्व सौपा गया। लघु उद्योग भारती अक्षय (सोलर) इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने कहा कि अब सोलर से जुड़े उद्योगों को विकास की नई दिशा मिलेगी एवं प्रेरणा का एक सशक्त केन्द्र स्थापित हो गया है और लघु उद्योग भारती अक्षय (सोलर) इकाई के सभी कार्यकर्ता लघु उद्योगों के हित में सदैव क्रियाशील रहेंगे।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please