लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

September 22, 2023
Jodhpur,
RAJASTHAN

<p>लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के सभी जिलों की इकाईयों द्वारा उद्योगों के आराध्य ! देव भगवान विश्वकर्मा जयन्ति कार्यक्रम को हर्षोल्लास एवं पर्व के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने भाग लेते हुए कहा कि देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने कर्म को ही पूजा बताया और भगवान रूपी हमारे श्रमिक उद्योगों की एक महत्वपूर्ण पूंजी है। लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला ने कहा कि मनुष्य को शिल्प ज्ञान न हो तो निर्माण कार्य नहीं कर सकता है। मानव सभ्यता के विकास मे इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर पूजन कार्यक्रम व श्रमिक सम्मान का आयोजन किया गया। बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने बताया कि बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्रमेवृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उद्योगों की सफलता की कामना की गयी और उद्यमियों से राष्ट्रहित मे अपने उद्योगों को चलाने का आह्वान किया। मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूरसागर इकाई अध्यक्ष श्री कुन्नेसिंह परिहार ने बताया कि श्रमिकों का सम्मान कर भगवान विश्वकर्मा को पूजा की गयी। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मीना हरवानी ने बताया कि महिला उद्यमियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इकाई कार्यक्रम में श्रीमती मंजू सारस्वत, दिनेश सोनी, हरीश चाण्डक, मूलाराम पाटोलिया, अशोक गहलोत, किशोर हरवानी श्रीमती कंचन लोहिया इत्यादि उपस्थित रहे।</p><p> </p><p> </p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please