लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

September 4, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर एवं प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई के सानिध्य में भवन के सभागार मे आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन मंत्र गायन से किया। प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार पर किए कार्यों की जानकारी दी। उन्होने पाली व श्रीगंगानगर में आयोजित अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन के बारे में बताया। वहीं जोधपुर पाली स्मार्ट इंडस्ट्रीयल सिटी के घोषणा के बारे में बताया। उन्होंने 21 सितंबर को भीलवाड़ा में प्रदेशस्तरीय अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन, 25 अक्टूबर को जोधपुर मे 5 जिलों का इन्वेस्टमेन्ट समिट एवं 10 दिसम्बर को जयपुर मे एमएसएमई कॉनक्लेव के विषय की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयों पर जानकारी देते हुए उद्योगों के हितार्थ किए कार्यों जैसे प्रस्तावित कृषि प्रसंस्करण नीति, रिको, रिप्स 2024 जैसे विषयों की जानकारी दी।

जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने अपने वृत्त रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की और जोधपुर महानगर इकाई का वृत एचके गर्ग ने रखा। बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने वृत रखते हुए बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में किए कार्यों की जानकारी दी। मंडोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर ने सोलर विद्युत व एग्रो से संबंधित विषय रखा और नए बने सदस्यो के चेक भेंट किए। सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता व सचिव हरीश चांडक ने सांगरिया इकाई का वृत रखते हुए पौधरोपण व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार गहलोत ने सूरसागर इकाई का वृत रखते हुए खनन क्षेत्र की समस्याओं को बताया और पौधरोपण कार्यकम के बारे मे जानकारी दी। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने महिला उद्यमिता स्वयंसिद्धा मेले के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम में उत्कर्ष स्मॉल बैंक ने बैंकिग व ऋण प्रकिया के विषय में बताया। संचालन जोधपुर प्रान्त सचिव पंकज लोढा ने किया। संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई ने बैठक के अन्त मे धन्यवाद ज्ञापित किया। शातिपाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please