लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई ने विद्युत शुल्क, ट्रांस्पोर्ट शुल्क में बढ़ौतरी होने पर जताई की नराजग

September 13, 2023

<p>बरोटीवाला-नालागढ़ से उद्योगों के के निरंतर हो रहे पलायन, राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बढ़ाये गए विद्युत शुल्क, लेबर का बढ़ाया गया न्युनतम वेतन, ट्रांस्पोर्ट के बढ़ हुये टैक्स सहित अन्य समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती ने चिंता जाहिर करते हुये कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो उद्योग जगत पलायन को मजबूर हो जायेगा। यह बात लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई द्वारा नालागढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने कही लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल कहा कि जल्द ही लघु उद्योग भारती प्रधान मंत्री केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू एवं राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों, सचिवों व विशेष सचिवों के साथ बैठक कर इन गंभीर मसलों पर चर्चा की जाएगी। हरबंस पटियाल ने कहा कि उन्होंने हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्री को सड़कों का संपर्क व दशा सुधारने को लेकर पत्र लिखे हैं और इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी इस बारे में पत्र लिख कर अवगत करवाया है। पटियाल ने कहा कि प्रदेश में उद्योग बिजली का लाभ देकर निवेश करते हैं,</p><p>लेकिन अब सरकार ने बिजली को अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल में ही अधिक महंगा कर दिया है। प्रैस वार्ता में लघु उद्योग भारती ने हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बिजली की बढ़ाई दरें, ट्रांस्पोर्टेशन शुल्क, एडिशनल गुड्स टैक्स (एजीटी) और लेबर का बढा हुआ वेतन प्रमुख हैं। इसके अलावा सड़कों, पैसेंजर टैक्स जैसे मुददों पर भी राज्य सरकार के फैसले पर लघु उद्योग भारती ने असहमती जताई है। औद्योगिक संगठनों ने कहा कि यही वजह है कि आज उद्योग यहां निवेश नहीं बल्कि पलायन की तरफ अधिक सोच रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल, ओम प्रकाश ठाकु र मनोज राणा, राजीव मनोचा, अशोक चंदेल, रागव आचार्य, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।</p><p> </p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please