लघु उद्योग भारती के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने दो दिवसीय लखनऊ प्रवास पर अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं नियति संवर्धन आलोक कुमार से मुलाकात की। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल ने निवेश मित्र पोर्टल नहीं चलने की समस्या रखी। उद्योगों की समस्याओं पर चर्चा की।
संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल नियमित रूप से सुचारू नाहीं है। निवेश मित्र पोर्टल नहीं चलने के कारण उद्यमियों के काम समय पर नहीं हो पाते हैं। शासन ने कहा कि एनआईसी मेारराज पर लोड ज्यादा होने के कारण वह डाउन चल रहा है। इसका नया टेंडर हो गया है। अगले दो से तीन महीने में पोर्टल सुचारू हो जाएगा। इसके अलावा निर्यात प्रोत्साहन नीति में लघु उद्योग भारती की सहभागिता, फसिलिटेशन काडसिल के सदस्यों का मानदेय, 2017 की अभी तक लंबित स्टेट सब्सिडी आदि विषयों पर चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव आलोक ने कहा कि सभी उद्यमी नई तकनीकी के साथ कारोबार में आगे बढ़े। पुराने समय की तकनीक को न दोएं।
प्रमुख सचिव अनिल सागर ने उद्योगों की समस्याओं पर वार्ता की। फर्रुखाबाद प्रवास के दौरान गौरव मित्तल ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं। जल्द ही फर्रुखाबाद व कन्नौज में लघु उद्योग भारती की पूर्ण इकाई स्थापित की जाएगी। इस मौके पर राकेश गर्ग प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भरत धरड, राज्य कोषाध्यक्ष रमन चावला, संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल मौजूद रहे।