लघु उद्योग भारती मुरैना द्वारा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य भारत अंचल के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की शक्ति को बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। लघु उद्योगों को आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए शासन से संगठन स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
इस कार्यक्रम में मुरैना, ग्वालियर, मालनपुर, भोपाल, शिवपुरी, श्योपुर, विदिशा इत्यादि जिलों से लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मौजूद थे। लघु उद्योग भारती मुरैना इकाई के अध्यक्ष राहुल गर्ग, बानमोर इकाई के अध्यक्ष सुदीप शर्मा एवं मुरैना मेला इकाई की अध्यक्ष मीना गुप्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, विशिष्ट अतिथि ताराचंद्र गोयल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष उद्योग भारती अरुण सोनी, प्रदेश महामंत्री लोग उद्योग भारती सोबरन सिंह तोमर विशेष तौर से मंचासीन थे। कार्यक्रम लघु उद्योग भारती मुरैना इकाई, बानमोर इकाई एवं मुरैना महिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।