<p>दैनिक भास्कर, उज्जैन | लघु उद्योग भारती महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई उज्जैन द्वारा नवनिर्मित औद्योगिक क्षेत्र ताजपुर में एक नवीन संयोजक इकाई का गठन किया गया। इसका नामकरण सर्वानुमति से विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया गया। संयोजक गौरव चौहान और सह संयोजक भूषण जोशी बनाए गए।</p><p>इस दौरान महाकालेश्वर इकाई के अध्यक्ष गिरीश जायसवाल ने लघु उद्योग भारती संगठन से जुड़ने वाले उद्यमियों को संगठन के माध्यम से समस्याओं से निदान तक के विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एमपीआईडीसी के अधिकारियों से उक्त नवनिर्मित क्षेत्र में शीघ्रता से संपूर्ण विकास करने को लेकर डीआईसी के अधिकारियों से सब्सिडी की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजन की मांग की। क्षेत्रीय उद्यमी ज्ञानसिंह गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में बृजेश शिवहरे, अखिलेश नागर, दिलीप रोहरा, सुनील पीठवे, अजय जैन, दिनेश लड्डा, संजय ज्ञानी, अंकित गादिया आदि की उपस्थित रही। साथ ही 60 से अधिक नत्र उद्यमी भी शामिल हुए। जिन्हें भी शीघ्र ही लघु उद्योग भारती का सदस्य बनाया जाकर संयोजक इकाई को पूर्ण इकाई के रूप में गठित किया जाएगा। विशेष मार्गदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, उल्लास वैद्य, नेमीचंद जैन, अतीत अग्रवाल, राजेश महेश्वरी, प्रांतीय सचिव राजेश गर्ग, अतिगत अग्रवाल, राजेश गर्ग, एमपीआईडीसी के कार्यपालन यंत्री सत्यवीर थेनुआ, सहायक यंत्री प्रवीण सिंह, उपयंत्री दुर्गेश चौहान, डीआईसी के महाप्रबंधक अतुल बाजपेयी आदि का रहा।</p>