लघु उद्योग भारती के 30 वें स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रमों के तहत रविवार को महिला इकाई जोधपुर महानगर की ओर से बालिका आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा संचालित श्रीराम संस्कार केन्द्र मे सेवा कार्यों का आयोजन किया। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया, श्रीराम संस्कार केन्द्र के बच्चों को स्टेशनरी, बिस्कुिट, टॉफी, चिप्स, समोसे वितरित किए। मोना हरवानी ने बच्चों से कहा, अच्छे संस्कार ही सफलता की पहली कुंजी है। बच्चों ने मंत्रोच्चार प्रस्तुति दी। इस दौरान संस्कार केन्द्र संचालिका सुश्री रजनी कश्यप व सेवा प्रमुख चेतना सोनी को दुपटा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवा कार्यक्रम मे सचिव कंचन लोहिया, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सहसचिव नलिनी बंसल, कार्यकारिणी सदस्य निधिसिंह, सुधा गर्ग व रूपा भंसाली उपस्थित रहे। सचिव कंचन लोहिया ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।