लघु उद्योग भारती ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री को सौंपा उद्योग जगत से संबंधित सुझाव

October 12, 2023

<p>लघु उद्योग भारती की ओर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी को चुनावी घोषणा पत्र में सम्मिलित करने के लिए उद्योगों से संबंधित सुझावों का पत्र सौंपा गया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्यामजी ओझा ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि 2028 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उद्योगों की अहम् भूमिका होने वाली है।  प्रदेश में उद्योगो के सामने आ रही कठिनाईयों जैसे जमीन से संबंधित हो चाहे प्रदूषण से संबंधित हो या टैक्स से संबंधित हो इनका सरलीकरण आवश्यक है तभी राज्य मे तीव्र गति से औद्योगिकरण होगा। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चैपड़ा ने बताया कि उद्योगो से संबंधित सुझाव पत्र में रीको औद्योगिक क्षेत्रों मे भूखण्ड आवंटन, पॉवरलूम सेक्टर विकसित करने, सोलर उर्जा उत्पादन को प्रोत्साहन देने, बिजली दर कम करने, कृषि उत्पादों एवं खजिन पदार्थों के प्रसंस्करण, कृषि भूमि का भूरूपान्तरण, केन्द्र की तरह एमएसएमई मंत्रालय बनाने भूमि कर समाप्त करने, खनन एवं सैण्ड स्टोन के लिए अच्छी नीति बनाने स्थानीय स्तर पर खजिनों का प्रसंस्करण, महिलाओं के लिए रियायती दर भूखण्ड उपलब्ध कराने, कोल्ड स्टोरेज व वेयर हाउस को उद्योग का दर्जा देने इत्यादि अनेक विषयों सम्मिलित किया गया। उन्होंने बताया कि लघु उद्योगों के विकास से ही देश मे निर्यात में दुगुनी वृद्धि, सकल घरेलू उत्पाद व राष्ट्रीय सम्पदा मे व्यापक वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, नए तकनीकों का विकास, बेरोजगारी उन्मूलन, स्वालम्बन एवं स्वरोजगार बढ़ोतरी होगी। प्रतिनिधिमण्डल में लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रांत संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता इत्यादि गणमान्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।</p><p> </p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please