लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के थाना चौक स्थित होटल शिवम इन के सभागार में निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ और दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर के शुभारंभ के बाद रामगढ़, रांची, हजारीबाग, बोकारो, चउरा, गिरिडीह, पलामू सहित अन्य जिले से आए दो कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण दिव्यांगों के को लेकर महावीर सेवा समिति के सदस्यों ने जांच की। इस संबंध में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ने बताया कि दिव्यांगों को अपने काम के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के लिए लघु उद्योग भारती की ओर से शिविर का आयोजन किया गया है। जांच के दो सप्ताह बाद दिव्यांगों के कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण किया जाएगा। वहीं, कान से कम सुनने वाले दिव्यांगों के बीच बान के पंत्र का भी वितरण किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के अतहर अली का विशेष योगदान रहा। शिविर के आयोजन के मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा, जिलाध्यक्ष अनिल गोयल, सचिव अखिलेश सिंह के अलावे शिवचरण महतो, मनोन करमाली, रवीना खातून, अलीमुद्दीन अंसारी, जीतेंद्र पटेल सहित कई दिव्यांग शामिल थे।
रामगढ़। एसबीआई की मेनरोड स्थित प्रधान शाखा में मंगलवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिबिर लगाया गया, जिसमें भीस बैंक के कर्मियों व यहकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर को संबोधित करते हुए सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रेणु कुमारी ने लोगों के बीच रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान कर हमसब जरूरतमंदों का जीवन बचा सकते हैं। हमसबों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने का कि रक्तदान का मनुष्य के शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है। एम्दान शिबिर के आयोजन के मौके पर अपराजिता सिन्हा, पन सिता, सुमित कुमार, संजय जैन, करण साह, सुनीता जैन, सुनील कुमार, गणेश बेदिया सहित कई बैंककक मौजूद थे।