लघु उद्योग भारती ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर व्यापारियों को समस्याओं को लेकर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नगर विधायक आकाश सक्सेना ने व्यापारियों की समस्याओं को शासन स्तर पर हल कराने का आश्वासन दिया।
नगर के एक होटल में समारोह का उद्घाटन नगर विधायक आकाश सक्सेना और लघु उद्योग भारती के प्रदेश, महासचिव अमित अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष दीपक गोयल ने लघु उद्योग, भारती द्वारा किए गए समाधानों की जानकारी दी। मंडल सचिव विपिन गुप्ता ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के सुझाव मांगे। इसके बाद, प्रदेश महासचिव अमित अग्रकल ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर समस्याओं के समाधान पर चचर्चा की। विधायक आकाश सक्सेना ने भी अपने विचार साझा किए और लघु उद्योग भारती द्वारा व्याधारियों को समस्याओं के समाधान की सराहना की।
इस समारोह में उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ लघु उद्योगों से जुड़े विषयों, चुनौतियों और संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई। जिला सचिव शलभगोयल और जिला कोषाध्यक्ष हरीश गोयल ने सभी का धन्यवाद किया। मंच का. संचालन विपुल गुप्ता ने किया। सभा में एसके गुप्ता, रमेश अग्रवाल, अरविंद नंदा, संजय गर्ग, हेमंत गर्ग, सोमेश अग्रवाल, निक्की जोली, संजय अग्रवाल, शलभ गुप्ता, अनिलेश अग्रवाल, सुनील भगत, शंकर केडिया आदि रहे।