लघु उद्योग भारती रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को होटल शिवम इन के सभागार में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक बेरलिया, विशिष्ट अतिथि कमल बगड़िया, गोविंद लाल अग्रवाल, सुरेश पी अग्रवाल, सन्तु भाई मानिक, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा और जिलाध्यक्ष अनिल गोयल ने किया। डॉ. बेरलिया ने कहा कर्का लघु उद्योग भारती अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से कर रहा है। जिसका सीधा और व्यापक असर छोटे उद्योगों के विकास पर पड़ रहा है। प्रतिष्ठित उद्यमी गोविंद लाल अग्रवाल ने भी लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना की। अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल ने देश के पर्व त्यौहारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही कोरोना काल में भोजन सेवा, विजय मशाल जुलूस जैसे किए गये कार्यों को लघु उद्योग भारती की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को बताया। प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ और प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि हमारा संस्थान नये साल में राज्य स्तर पर बड़े कार्यों को अमली जामा पहनाएगा जिसकी तैयारी जल्द पूरी हो जाएगी। समारोह में गोविंद लाल अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश पी अग्रवाल और संतू भाई मानेक को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं पारिवारिक मिलन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
तंबोला में प्रथम पुरस्कार श नैना मेवाड़, द्वितीय वंदन बगड़िया और तीसरा पुरस्कार रेणु मेवाड़ को मिला। अध्यक्ष अनिल गोयल ने स्वागत भाषण दिया। प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रवीण झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में गोविंद मेवाड़, सुरेश अग्रवाल, भरत गोयल, सचिन अग्रवाल, नरेंद्र सिंह व वरुण बगड़िया मौजूद थे।