लघु उद्योग भारती फरीदाबाद ने किया कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

September 14, 2023

<p>फरीदाबाद के होटल डिलाइट में लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद इकाई द्वारा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जिसका मुख्य विषय एनजीटी के दिशा निर्देश के तहत प्रदूषण समाधान ( डीजल जनरेटर ) व नई कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मान प्रतीक वितरण करना था। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री राकेश त्यागी, माननीय हरियाणा प्रांत सहकार्यवाह सहित प्रांतीय महासचिव, श्री मनोज रुंगटा, श्री संजय अरोड़ा, संघचालक, पश्चिम महानगर व निवर्तमान अध्यक्ष व वर्तमान जिला फरीदाबाद व पलवल के प्रभारी, श्री रविभूषण खत्री भी उपस्थित हुए। इस मौके पर लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महासचिव, श्री अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत सहित बल्लबगड़ इकाई के अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार चौधरी, महासचिव, श्री श्रीकांत दमानी व कई अन्य कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री राकेश त्यागी, माननीय प्रांत सहकार्यवाह ने कहा की देश आज विश्व के मानचित्र पर चमक रहा है। देश की अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले काफी मजबूत है। हम सभी को पहली प्रमुखता राष्ट्रहित को देनी चाहिये। लघु उद्योग भारती के सभी सदस्य महीने में एक सदस्य को अवश्य जोड़े। और लघु उद्योग भारती को मजबूत करने का काम करे। ताकि संस्था ऊंचाइयों को हुए आगे बड़े और देश हित और ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दे। इससे लघु कुटीर उद्योगों को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। वही संस्था का कुनबा भी बढ़ता है। इस मौके पर लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के प्रधान राकेश कुमार गुप्ता ने कहा की आज एकता फयूलटेक प्रा. लि. कंपनी द्वारा प्रदूषण समाधान पर कई महत्वपूर्ण जानकारीयाँ दी गई जिसके द्वारा हम सभी एनजीटी के के नियमों के तहत उचित दरों पर मान्य उपकरणों वाले जनरेटर लगवा सकते है। इस मौके पर आये हुए अतिथियों को पौधा, दोशाला व कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य श्री पप्पूजीत सिंह सरना ने भी अपनी कंपनी, हेली एनर्जी के नाम से सोलर रूफटॉप सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर एकता फ्यूल टैक कंपनी के निदेशक, श्री दिनेश बंसवाल, श्री के के शर्मा, श्री नीतिन के अलावा श्री सुरेंद्र बंसल, श्री गौतम चौधरी, श्री अजय शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री एस एम नागपाल, श्री बलवीर सिंह, श्री आर के चावला, श्री सुरेन्द्र जांगड़ा, श्री विवेक बंसल, श्री नरेश चावला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please