लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद व बल्लबगड़ इकाई ने पर्यावरण हित में शनिवार, 22.07.2023 को दशहरा ग्राउंड, सैक्टर 16 A में एक ” पौधारोपण समारोह” का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तिगाव,फरीदाबाद से विधायक, श्री राजेश नागर ने कहा कि ये लघु उद्योग भारती का एक सराहनीयए कार्य है। सभी को प्रकृती व पर्यावरण की सुरक्षा में ऐसे प्रयास करते रहना चाहिये।
इस अवसर पर श्री सन्त गोपल जी, प्रधान, आर डबल्यू ए, सैक्टर 16 A, फरीदाबाद और श्री राजीव गिरधर जी, चेयरमैन, मोडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद भी मौजूद रहे। उन्होने कहा की जितना ज़रूरो पौधे लगाना है, उससे कहीं अधिक उनकी देखभाल एक बच्चे की तरह करना है।
इस अवसर पर श्री अनिल कुमार, आर एस एस विभाग प्रचारक भी मौजूद रहे जिन्होने पर्यावरण बचाव की मानव जाति के लिये महत्व्ता का यथोचित बखान किया।
सभी उपस्थित मेहमानों का बुके व पटके देकर स्वागत किया गया।
लघु उद्योग भारती के वर्तमान अध्यक्ष, श्री राकेश कुमार गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथिगणों और सदस्यों का तहे दिल से स्वागत व अभिनंदन किया और बल्लबगड़ इकाई से आये अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार चौधरी, महासचिव श्री श्रीकांत दमानी व कोषाध्यक्ष, श्री मनोज बंसल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का इस अवसर पर पधारने व सहयोग देने के लिये हार्दिक आभार प्रगट किया।
समारोह का समापन नाश्ते व जलपान के साथ हुआ ।