<p>लघु उद्योग भारती बोरानाडा इकाई की ओर से उद्यमी सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम लहरिया रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में घनश्यामजी ओझा, शांतिलाल बालड़, महावीर चौपड़ा का अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर घनश्याम ओझा के अखिल भारतीय अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। जोधपुर प्रांत की परंपरा अनुसार मंचासीन पदाधिकारियों को 50 नए सदस्यों के सदस्यता चैक उपहार स्वरूप भेंट किए गए।</p><p>ओझा ने अर्थव्यवस्था में लघु उद्योगों के महत्व को बताते हुए सदस्यों का संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया। प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़ व जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने लघु उद्योग भारती की ओर से किए जा रहे कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।</p><p>इस अवसर पर उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और केन्द्र व राज्य स्तर पर शीघ्र निराकरण के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। बोरानाड़ा इकाई के सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र सौपे गए और नए बने सदस्यों का स्वागत किया गया। बोरानाडा इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव थानाराम चौधरी ने धन्यवाद दिया।</p><p>इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रांत संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई, प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रांत कोषाध्यक्ष नितिन सालेचा, बोरानाडा इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष बाबूलाल शाह व सचिव किशोर हरवानी, बोरानाडा इकाई उपाध्यक्ष सुब्रमणी विश्वनाथन, गिरोश मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष वसल, आशीष माथुर, दिनेश कोठारी, शांतिचंद सालेचा, प्रदीप खण्डेलवाल, पारसमल छाजेड़, सतेंद्र जौहरी, प्रकाश जीरावला, राजेन्द्र राठी, अशोक बाहेती एवं मनीष माहेश्वरी आदि उपस्थित थे ।</p>