लघु उद्योग भारती, भरतपुर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक चामड प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग इंडस्ट्रीज, 24 पुराना औद्योगिक क्षेत्र, भरतपुर में सायं 5 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ प्रेम सिंह कुंतल ने की। बैठक में मोहन बंसल, देवेंद्र चामड़, सुनील प्रधान, नरेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, धीरज सिंह एवं सचिव राहुल बंसल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई 1- पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पिछली बैठक की कार्यवाही को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। 2- संगठन की डाल की गतिविधियों की समीक्षा बैठक में बताया गया कि लघु उद्योग भारती भरतपुर द्वारा लगातार प्रयास्तें के परिणामस्वरूप राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रैच्ठद्ध ने 12 अगस्त 2025 को आयोग को पत्र लिखकर भरतपुर जिले को एनसीआर में लागू नियमों से छूट देने की अनुशंसा की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में भरतपुर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स क्रमशः 152, 127 और 88 रहा है, जो मॉडरेट श्रेणी में आता है। यह स्पष्ट किया गया कि भरतपुर की औद्योगिक गतिविधियों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़