लघु उद्योग भारती इकाई भवानीमंडी ने लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस पर इंडस्ट्रीज एरिया में मिलन समारोह व नवीन सदस्यों के स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान विश्वकर्मा को माल्यार्पण व कुमकुम तिलक लगाकर दीप प्रज्वलित किया गया। संस्था के नवीन सदस्यों का स्वागत किया। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष व लघु उद्योग भारती के मार्गदर्शक प्रीतपाल सिंह होरा ने बताया कि लघु उद्योग भारती द्वारा सिर्फउद्योग से संबंधित ही नहीं, बल्कि किसान, जल, सड़कों व जन सामान्य से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए भी प्रयास किए जाते हैं।
लघु उद्योग भारती के संरक्षक कमल सुरेका, अध्यक्ष गोविंद बिड़ला ने बताया कि लघु उद्योग भारती की स्थापना को 30 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। संस्था की 800 से ज्यादा शाखाएं पूरे भारतवर्ष में है। जिनके द्वारा समाज के हर क्षेत्र मुख्यतः मजदूर, कृषि व उद्योग से जुड़ी हुई हर समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के गोविंद भराड़िया, प्रदीप शर्मा, जसविंदर सिंह होरा, मनीष जखेतिया, विनय माहेश्वरी, किशन अग्रवाल, महेश ठेकेदार, अविनाश बिंदल, दीपक गुप्ता, ब्रजेश खंडेलवाल, रामकिशन गुप्ता, ओम शर्मा, बलवंत नागर, राजू जायसवाल, आनंद भराड़िया, सौरभ बंसल आदि उपस्थिति रहे। संचालन सचिव अरुण गर्ग व आभार कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता सीए ने किया।