लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने दिल्ली रोड स्थित चैंबर भवन में अपना स्थापना पहला दिवस मनाया। इस दौरान संगठन की ओर से 17,18 व 19 अक्टूबर हो आयोजित होने वाली स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस प्रदर्शनी में दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व लघु उद्योग भारती के प्रांत संयुक्त महासचिव संदीप गुप्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल ने की। महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव ने लघु उद्योग भारती का परिचय दिया। जिसमें वर्तमान में 130 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। महासचिव अलका सिंह ने इकाई द्वारा किए गए सामाजिक कार्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। जैसे प्रताप स्कूल में 227 स्वेटरों का वितरण, राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह को वाशिंग मशीन उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा मदर्स डे पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन रूपाली गुप्ता ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में हैंडीक्राफ्ट, फैशन, लाइफ स्टाइल होम डेकोर, पेंटिंग ज्वैलरी, आर्गेनिक प्रोडक्ट की स्टॉल्स लगेंगी। प्रतिभागियों का एक लक्की ड्रा भी निकल गया। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण मेदांता हॉस्पिटल द्वारा फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर, राम दरबार जानकी महाआरती, रामायण पर आधारित फैशन शो, बिजनेस सेमिनार, लकी ड्रॉ कूपन व निशुल्क मेहंदी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के सचिव अमित श्यामसुखा, लघु उद्योग भारती के महासचिव शशांक झालानी, कविता सैनी, विशु महावर, आस्था शर्मा, मनीषा यादव, शिवानी शर्मा, रूबी सुराणा, सूची गुप्ता, वंदना भाटिया, रुचि सोड़ी आदि उपस्थित थे।