लघु उद्योग भारती द्वारा गायत्री उपवन में 6 हजार पौधे लगाए गए हैं जो नए ऑक्सीजोन की ओर बढ़ रहे हैं। इसी जगह और पौधे लगाए जा रहे हैं, जिसकी रूपरेखा तैयार की गई : है. साथ ही लोगों को संकल्प दिलासा जा रहा है वहीं जिम्मेदारियां भी सौंपी गई है।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने को लेकर कार्ययोजना बनाई है।
महिला इकाई अध्यक्ष चाँदनी पोद्दार ने बताया कि सोमवार को 101 पौधे और लगाए गए हैं। यह कार्यक्रम केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
सचिव निहारिका गुप्ता ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम के तहत 65 एकड में पौधारोपण का हमारा लक्ष्य है, जिसमें 6 हजार पौधों को वृक्ष बनने तक की जिम्मेदारी के साथ पौधारोपण किया गया है।
इस अवसर पर गुजरात समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीडी पटेल, एसएसआई के संरक्षक गोविन्दराम मित्तल, यशपाल भाटिया, महेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, मनोज अग्रवाल, कोषाध यक्ष अलका अग्रवाल, रश्मि मित्तल, अचल पोद्दार, साधना गोयल, मनीषा मोदी, मोनिशा कुमावत, शुभा गुप्ता, अनामिका गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।