लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा आगामी 2 से 3 अगस्त 2025 तक स्थानीय होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब की इंचार्ज सीमा धूमल ने बताया कि देश का सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा नारी शक्तिकरण, रोजगार सृजन, जागरूकता व व उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए सार्थक भूमिका निभाई जा रही है।
इसी क्रम में पंजाब प्रदेश में एक नई पहल करते हुए जालंधर में दूसरी दो दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। राखी उत्सव और जीवनशैली को समर्पित उक्त प्रदर्शनी नारी सशक्तिकरण, नारी वंदन के लिए बिना किसी सरकारी अनुदान के आयोजित की जा रही है।
उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल के मार्गदर्शन में आयोजित की जाने वाली इस प्रदर्शनी में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, उत्तरप्रदेश की महिला उद्यमियों के विभिन्न उद्योगों से सबंधित 30 स्टाल होंगे। दर्शको का प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मेयर विनीत धीर करेगे।
वहीं लघु उद्योग भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया उक्त प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में विचार-विमर्श के लिए मेयर विनीत धीर से भेंट की और उन्हें प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए सहमति पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर अमरदीप शेरगिल संयोजक, आरती सचदेवा (अध्यक्ष जालंधर), रूही बुद्धिराजा (कोषाध्यक्ष), पल्लवी ठाकुर (सचिव) व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।