लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) जालंधर द्वारा पंजाब प्रदेश प्रभारी सीमा धूमल के सानिध्य में स्थानीय हवेली में बैसाखी के उपलक्ष्य विशेष समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओ ने पंजाबी संस्कृति के अनुरूप विभिन्न लोक कलाओं, लोकगीत और ढोल की थाप पर अपने मनोभावों का मनोरम प्रदर्शन किया। गर्मजोशी, परंपरागत लोकगीतों भरे माहौल में और उत्सव के माहौल से सभी प्रतिभागियों ने सामुहिक भोज का आनन्द लिया। सीमा धूमल ने बैसाखी के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की चर्चा के उपरांत कहा कि यह कर्मठता, एकता, भाईचारे, समरसता और उल्लास का प्रतीक है।
नव वर्ष की शुरु आत, खालसा पंथ की स्थापना को समर्पित बैसाखी एक ओजस्वी, समृद्धिदायक और जीवंत त्यौहार है। समारोह संयोजन में अमरदीप शेरगिल (प्रभारी दोआबा क्षेत्र), आरती सचदेवा (अध्यक्ष जालंधर), रमनप्रीत कौर जज (महासचिव), नीतू नंदा व पल्लवी ठाकुर (संयुक्त महासचिव), सरोज ठाकुर (कोषाध्यक्ष), रूही बुद्धिराजा (संयुक्त कोषाध्यक्ष), नोनी कात्याल, नेहा मेहता, सविता पब्बी, रितु चोपड़ा, मोनिका लुधरा, चारु सिक्का, रश कौर, वत्सला पुरी व अन्य ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।