उदयपुर लघु उद्योग भारती गिर्वा इकाई की मासिक बैठक मार्बल भवन, चित्रकूट नगर में गत दिवस आयोजित हुई। सचिव प्रखिल सामर ने बताया कि अध्यक्षता गिर्वा इकाई अध्यक्ष ओम दवे ने की।
मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र शर्मा रहे। इसमें उदयपुर इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सुराना, महानगर सचिव शुभम डांगी, पूर्व सचिव कपिल सुराना, कोषाध्यक्ष गौरव मारू एवं पूर्व सचिव सिद्धार्थ लड्डा उपस्थित थे। शर्मा ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ऋण आवेदन में सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में लगभग 50 सदस्य उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। स्वयंसिद्धा 2025 पोस्टर का विमोचन महिला इकाई की प्रतिनिधियों घण कुंवर, अंजली सुराना एवं सुमन बोराणा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभसंगठन मंत्र से तथा समापन हरिओम पालीवाल द्वारा कल्याण मंत्र से हुआ।