<p>लघु उद्योग भारती रांची महानगर इकाई की बैठक बरियातू रोड में हुई. अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की. बैठक में स्थानीय उद्यमियों के समक्ष आ रहीं चुनौतियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. संस्था के सदस्यों ने कहा कि रिम्स, सदर अस्पताल, पीएचइडी, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम आदि द्वारा कारोबारियों को देरी से बिलों का भुगतान किया जाता है. सदस्यों ने इस पर चिंता जतायी.</p><p>बताया गया कि अधिसूचना के अनुसार, 45 दिनों के अंदर विपत्र भुगतान या विलंब होने पर बैंक ब्याज दर के तीन गुना चक्रवृद्धि ब्याज की दर से भुगतान किया जाना चाहिए, इन समस्या के समाधान के लिए सदस्य ओम प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में एक उप समिति का भी गठन किया गया. बैठक में विभिन्न बोर्ड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, जियाडा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधित्व के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया गया. मौके पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापरिया, सचिव सत्य प्रकाश पांडे, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, प्रांतीय सचिव प्रकाश हेतमसरिया, अजय कुमार, अखिलेश्वर नारायण राय, रतन अग्रवाल, रामचंद्र कुमार, मधुसूदन अग्रवाल, अरविंद नाथ, भरत अग्रवाल, रांची महिला इकाई की अध्यक्ष सरिता पांडे, सचिव नीतू सिंह, कोषाध्यक्ष सुचित्रा छापड़िया, आशा सिन्हा, अनिता पांडे, वीणा सिंह आदि मौजूद थे.</p>