लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत व जोधपुर प्रदूषण निवारण न्यास के तत्वाधान में धान में भवन परिसर के पास पौधरोपण किया। इस मौके जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने कहा, प्राकृतिक असंतुलन को रोकने का एक मात्र उपाय पौधरोपण है।
लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने औद्योगिक क्षेत्रों में पौधरोपण को महत्वपूर्ण बताया। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी शिल्पी शर्मा ने कहा, पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाने का प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए।
लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा, एक वृक्ष लगाना अपने परिवार में एक बालक को जन्म देने व पालन करने के समान है। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार संचेती ने कहा, पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है इसलिये मनुष्य को अपने जीवनकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
इस दौरान सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के कुल 21 तरह के छायादार वृक्ष ट्री गार्ड के साथ लगाए। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, रीको के वरिष्ट क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच, मिथलेश रत