लघु उद्योग भारती सरदारशहर की इकाई का गठन, सर्राफ अध्यक्ष और जांगिड़ बने सचिव

September 6, 2023

स्थानीय अग्रसेन भवन में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने सरदारशहर इकाई की घोषणा करते हुए शिवरतन सर्राफ को अध्यक्ष, बनवारीलाल जांगिड़ को सचिव एवं दीपक पिंचा को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया। जिसका सभी ने समर्थन | करते नवनियुक्त पदाधिकारियों का करतल ध्वनि से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, चूरू के दौलत तंवर, सुभाष जांगिड़ सहित सीकर व जयपुर ईकाई के अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ ने की। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योगों के संरक्षण के लिए लघु उद्योग भारती अनवरत प्रयासरत है। उन्होंने लघु उद्योग इकाइयों के संचालकों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ लेकर देश की उन्नति में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय उद्योगपतियों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्योगपति सुरेंद्र सर्राफ, ओमप्रकाश पारीक, गोपाल जालान, शंकर प्रेमानी, सुरेश भरतीया, विजय जांगिड़ नंदलाल जांगिड़, सत्यनारायण जगाला डागा, शिवरतन सोनी सोनू सराफ, एडवोकेट शिवचंद सह सहित औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी, कृषि उपज मंडी के व्यापारी, व्यापार संघ के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल संचालन महेश शर्मा ने किया।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please