लघु भारती उद्योग इकाई- मोदीनगर द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2026 को टरटए लीन व `एऊ पॉलिसी विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव श्री राजकुमार शर्मा जी रहे। सभा में मेरठ संभाग से श्री पंकज गोयल जी संभाग सचिव, श्री अमित अग्रवाल जी, मेरठ से श्री राजीव गोयल जी मेरठ महानगर महामंत्री, गाजियाबाद से श्री उपेन्द्र गोयल जी, ब्रिजेश अग्रवाल जी व लघु उद्योग भारती इकाई मोदीनगर के आमंत्रण आई आई ए मोदीनगर चैप्टर के अध्यक्ष श्री राज ढींगरा जी व आई आई मोदीनगर चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश गर्ग जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में श्री राजीव शर्मा (पूर्व जिला सचिव), सतेन्द्र गौतम (अध्यक्ष), प्रवीण दाबास (महामंत्री) तथा यशवीर सिंह (कोषाध्यक्ष) आयोजक के रूप में मौजूद रहे। क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं उद्यमियों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान MSME लीन पॉलिसी के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत अमित जी लीन कंसल्टेंट द्वारा जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने तथा लागत में कमी लाने हेतु लीन पॉलिसी के महत्व पर प्रकाश डाला।
साथ ही टरटए समाधान पोर्टल के माध्यम से लंबित भुगतानों के निस्तारण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। उपस्थित उद्योगपतियों को बताया गया कि किस प्रकार वे पोर्टल के माध्यम से अपने बकाया भुगतान से संबंधित शिकायत दर्ज कर समयबद्ध समाधान प्राप्त कर सकते हैं। बैठक का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को जागरूक करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना रहा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री राजीव शर्मा, सतेन्द्र गौतम, प्रवीण दाबास द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, उद्योगपतियों एवं उपस्थित सदस्यों का कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।