लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के नेतृत्व में रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया, नाबार्ड व जोधपुर की अन्य प्रमुख मार्गदशी बैकों, जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र, विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों की बैंको से संबंधित विभिन्न वित्तीय योजनाओं, निर्यात एवं बैकिग संबंधित समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की गई। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि लघु व सूक्ष्म उद्योग को करोड़ों के बजाय लाखों में ऋण की आवश्यकता है इसलिए बैंक उन्हे प्राथमिकता के साथ ऋण उपलब्ध कराये।
अगर कोई उद्यमी किसी कारणवश अपने ऋण का भुगतान समय से पहले करके दूसरी बैंक मे जाना चाहता है तो ऐसे उद्यमियों से बैंक भारी राशि वसूल करती है। इसमें छूट प्रदान करनी चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के लीड डिस्ट्रिस्ट ऑफिसर राजाराम बैरवा ने लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिए आरबीआई द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक एसएल पालीवाल ने लघु व सूक्ष्म उद्योगों के लिए विशेष वित्तीय प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में बताया। बैठक में नाबार्ड बैंक के जिला विकास अधिकारी मनीष मण्डा, डिस्ट्रिक्ट लीड ऑफिसर श्याम पुरोहित, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई, सचिव पंकज लोढा, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुराग लोहिया, मारवाड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव माधोसिह भण्डारी, राजस्थान स्टेनलेस स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश जीरावला, जोधपुर पाली रोड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुपारस लोढ़ा, जोधपुर फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत छाबडा, लघु उद्योग भारती बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौघरी, मनीष माहेश्वरी, सांगरिया इकाई अध्यक्ष व प्लास्टिक एसोसिएशन से रवि गुप्ता, प्रेम जाखड, हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन से पंकज भण्डारी आदि उपस्थित रहे।