विदेशों में जोधपुर का फर्नीचर पहली पसंदः मार्कोविटीज

October 18, 2023

<p>सिटी रिपोर्टर | नई दिल्ली</p><p>इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलियन फर्नीचर डिजाइनर एडम मार्कोविटीज ने बताया कि जोधपुर में बनने वाले लकड़ी के प्रोडेक्ट की विश्वभर में खास डिमांड है। ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरोप व अमेरिकन देशों में भी इसकी लगातार डिमांड है। वे जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, फैडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्टर्स व अमेरिकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल की साझा मेजबानी में दिल्ली में आयोजित एक सेमीनार को संबोधित कर रहे थे।</p><p>उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदी का दौर चल रहा है। जोधपुर का फर्नीचर विदेशों में ग्राहकों की पहली पसंद है। वैसे मंदी में फर्नीचर की डिमांड कम हुई है, लेकिन 2024 में फिर से इसका ग्राफ नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद है। इस अवसर पर अमेरिकन हार्डवुड के टेक्निकल एक्सपर्ट निल समरस ने अमेरिकन हार्डवुड पर जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर को बनाने की पॉसिबिलिटी के बारे में विस्तार जानकारी दी। अमेरिकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल के रोडरीक विल्स व रिचर्ड विलसन ने भी अमेरिकन टिम्बर आसानी से उपलब्ध होने की जानकारी दी।</p><p>जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. 'भरत दिनेश ने बताया कि हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर एक फैशन ट्रेंड है। फर्नीचर में डिजाइन का बड़ा महत्व है। नए डिजाइन नए प्रोडक्ट्स में मार्केट में डिमांड बढ़ती हैं। जोधपुर के निर्यातक सालों से नए आर्टिस्टिक डिजाइन वाले फर्नीचर बनाते आए हैं। इसी वजह से जोधपुर के फर्नीचर की विश्व में मांग है। इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में जोधपुर-जयपुर के हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों ने हिस्सा लिया। ज्ञात रहे कि जोधपुर के एक्सपोर्ट में सर्वाधिक एक्सपोर्ट शीशम की बुड़ का होता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीशम की वुड के बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकन हार्डवुड एक्सपोर्ट काउंसिल की तरफ से पूर्व में भी जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट एक्स्पोर्टर्स के साथ बैठक कर अमेरिकन वुड जोधपुर के निर्यातकों को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था।</p>

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please