विभिन्न सेमिनार में होगा उद्योगों की समस्याओं के समाधान पर मंथन

January 15, 2025

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2025

शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 में उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान करने और छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे। मेला आयोजन एजेंसी लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेला संयोजक धनश्याम आओझा ने बताया कि मेले में आने वाले हर वर्ग के लिए अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां मेले में आने वाले महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां आने वाले छोटे-छोटे आर्टिजन एवं उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष और मेला समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 11 से 1 बजे तक यह सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार यह प्रयास रहा है कि जो उद्योगों संकट से झुंझ रहे है, उन उद्योगों को पुनर्जीवित करने एवं उद्योगों के संचालन मेदिन प्रतिदिन आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर विषयों का चयन किया गया है। सेमिनार में संबोधन के लिए सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है ताकि इन सेमिनार का उद्योगों को लाभ मिल सके।

इन विषयों पर होगा सेमिनार

कार्यक्रम के को कॉर्डिनेटर अनिल अग्रवाल ने बताया कि 10 जनवरी को एसी बिजनेस विषय पर सेमिनार होगा, जिसमें कृषि आधारित उत्पादों के विपणन को लेकर विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेगे। 11 जनवरी को सीएसआईआर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। सेमिनार समिति के को- कॉर्डिनेटर राजेंद्र सालेचा ने बताया कि 12 जनवरी को डिजिटल डिटॉक्स और साइबर अवेयरनेस को लेकर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया है।

हाल ही में जिस तरह से ऑनलाइन ठगी, डिजिटल ओस्ट जैसे मामले बढ़ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से किस तरह से बच्चा जा सकता है. इस पर साइबर एक्सपर्ट अपने विचार रखेंगे। 13 जनवरी को प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डूयन मंत्रालय मंत्री गौतम कुमार एक को अध्यक्षता में सहकारिता विषय पर सेमिनार होगा। इस सेमिनार में सहकारिता के माध्यम से किस तरह उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकता है. इस पर विचार रखे जाएंगे। सेमिनार समिति के राधव शमां ने बताया कि 14 जनवरी को बिजकिड्स ए जर्ने टुबर्स बीग एंटरप्रेन्योर विषय पर सेमिनार होगा। 15 जनवरी को माइन्स एंड मिनिरल्स के विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। सेमिनार को-कोऑर्डिनेटर कमेटी के भानाराम चौधरी ने बताया कि 16 जनवरी को पॉल्यूशन कंट्रोल विषय पर सेमिनार होगा।

औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है, इसे किस तरह से निजात पाया जा सकता है और राज्य एवं केंद्र सरकार किस तरह सहयोग कर सकती है इस पर चर्चा की जाएगी 1 17 जनवरी को आईआईएम मुंबई की ओर से न्यू बिजनेस अपर्चुनिटी विषय पर सेमिनार होगा। 15 जनवरी को डायरेका टैक्स पर कार्यशाला होगी जिसमें इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनत कमेटी के सदस्य बीएम बियानी और एडवोकेट सौए कपिल खेल अपने विचार रखेंगे। संगोष्ठी समिति के कन्योर मनीष माहेश्वरी ने बताया कि सभी संगोशियां आज के व्यापारिक परिपेक्ष्या को ध्यान में रख कर आयोजित की जा रही है, जिससे ना सिर्फ आने वाली जनरेशन अधि पाने वाली को जगह जॉब देने वाली बने बल्कि हमारे सभी उद्योगपति राजस्थान व भारत सरकार के विजन को चरितार्थ करते हुए दुनिया में अपना परचम फहरा सके।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please