लघु उद्योग भारती अलवर मुख्य एवं महिला इकाई की ओर से विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शशांक इंजीनियरिंग में विश्वकर्मा भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जो औद्योगिक विकास और इंजीनियरिंग प्रगति के प्रतीक माने जाते हैं। महासचिव शशांक झालानी और महिला इकाई की अध्यक्ष शिवानी यादव ने बताया कि मशीनों और इंजीनियरिंग उत्पादों की भी पूजा की गई, ताकि औद्योगिक गतिविधियां सफलता के साथ संचालित हो सकें। इस आयोजन का कर्मवीर यादव, शशि यादव, शशांक यादव और शिवानी यादव ने किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर प्रसादी का वितरण किया, जिससे कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी में प्रसन्नता का माहौल रहा। इधर शहर में मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के जिला अध्यक्ष रूपचंद के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लालाराम, सीताराम, चंद्रभान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुशीराम, राजेंद्र, श्रीचंद, गुलशन, यादराम, रामहरि, रोशनलाल, धनश्याम आदि मौजूद रहे। इस मौके पर समाज के लोगों को प्रसादी वितरित की गई।