लघु उद्योग भारती की गोंडा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार शाम तरबगंज रोड स्थित पथरीबाजार में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ समस्याओं के निस्तारण की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले व्यापारियों व उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
पथरीबाजार में रमेश सोनी के आवास पर बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के पूर्व विभाग संघचालक रामप्रकाश गुप्त व विशिष्ट अतिथि डॉ. ऊषा अग्रवाल ने किया। अतिथियों ने लघु उद्योगों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इससे जहां सभी का फायदा होगा, वहीं समाज, प्रदेश व देश का विकास होगा। व्यापार के दृष्टिगत ट्रांसपोर्टनगर की स्थापना, व्यापारियों को उद्यम के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अनिल जिज्ञासु व महामंत्री शिवकुमार सोनी ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने, शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की। सात नए सदस्यों को प्रमाणपत्र व बेहतर कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र आर्य, दिलीप अग्रवाल, विजय रायतानी, राम तलरेजा ने विचार व्यक्त किए।