लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक का पिछले दिन संफन हुई जिसमें अध्यक्ष संजय चौधरी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। लघु उद्योग भारती द्वारा पूर्व में किए कार्य और कार्यशालाओं की जानकारी दी गई।
मीटिंग में संस्था के संरक्षक बृजेश अग्रवाल की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में होने जा रही विवाद एवं शिकायत निवारण बैठक के लिए संस्था से दीनदयाल सिंघल और मोहन बंसल को प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया। संस्था द्वारा इस वर्ष पूरे भरतपुर शहर में सघन पौधरोपण कार्यक्रम करने के लिए अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई। 21 जून को वित्त मंत्रालय के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा की मीटिंग के लिए भरतपुर से वित्त मंत्रालय के लिए शिकायत एवं सुझाव का प्रस्ताव बना कर दिया गया, जिसमें जीएसटी के पुराने प्रकरणों के निस्तारण, ऑयल मिल्स जीएसटी रिफंड को शुरू करना, जीएसटी रिटर्न में एक वर्ष में कम से कम एक बार गलती सुधारने का मौका दिया जाना, 45 दिन पेमेंट की बाध्यता पर पुनर्विचार करना आदि बिंदु बनाकर दिए गए। साथ ही राज्य सरकार को रोको में आरओबी निर्माण, मथुरा-आगरा लिंक रोड निर्माण, पुरानी और नई औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने में सड़क निर्माण आदि प्रस्ताव बनाकर दिए गए।
बैठक में सीए गौरव गुप्ता द्वारा आरआईपीएस की स्कीम में 31 मार्च से पूर्व आवेदन वाली इकाई को स्वीकृति और पिछले 1 वर्ष से लंबित अनुदान राशि के वितरण के कार्य को शीघ्र निस्तारित करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया। बैठक में सीए विनय गर्ग, सत्यवान सिंह, मनीष सिंघल, नीरज मित्तल, विवेक गुप्ता, गोविंद गोयल, गिरीश सिंघल, डॉ. प्रेम सिंह कुंतल, मोहन बंसल, दीनदयाल सिंघल आदि उपस्थित थे। सचिव राहुल बंसल ने धन्यवाद दिया।