सखलेचा, कमल पटेल और सारंग ने कहा मध्यप्रदेश में उद्योग अग्रणी

July 31, 2023

लघु उद्योग भारती उद्यमिता के संगठन द्वारा समय-समय पर उद्योग संबंधी विषयों को सरकार के समक्ष रखा जाता है जिसका शीघ्रता से एवं सुलभता के साथ निराकरण कैसे किया जाए हम यह विचार करते हैं। यह बात मध्यप्रदेश के एमएसएमई केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित एमएसएमई स्टार्टअप कॉन्क्लेव में कही। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आज मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में संपूर्ण भारत में सबसे आगे हैं एवं प्रदेश में मंडी टैक्स जैसे बड़े विषयों पर हमने निराकरण किया है। शिक्षा मंत्री विश्राम सारंग ने कहा कि लघु उद्योग भारती द्वारा किया गया यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है इस तरह के आयोजन आगे आने वाले समय में निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होंगे। सभी अतिथियों ने लघु उद्योग भारती के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता के कार्यों को सराहा।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने कहा कि आज संपूर्ण भारत में 650 से अधिक जिलों में संगठन का कार्य व्यास है एवं 50,000 से अधिक सदस्य हमारे संपूर्ण भारत वर्ष में लघु उद्योग भारती द्वारा गोविंदपुरा संगठन से जुड़े हुए हैं।

इस मौके पर जितेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय सह समन्वयक स्वावलंबी भारत, समीर मूंदड़ा राष्ट्रीय सचिव लघु उद्योग भारती, जिला उद्योग व्यापार केंद्र महाप्रबंधक कैलास मानेकर मुरैना इकाई के सचित प्रकाश अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव समार मुंदडा, भोपाल इकाई अध्यक्ष विनोद नायर, महिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन महामंत्री अरुण सोनी ने किया

 

 

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please