लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई के चुनाव प्रभारी लाला रूप नारायण की देखरेख में हुए। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, उपाध्यक्ष एन.पी. कौशिक, महासचिव संजीव शर्मा, प्रांत प्रभारी विक्रम बिदल व पैटर्न अखिल मोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष पंकज मित्तल ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए. कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।
नई टीम में अध्यक्ष समर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष अशोक चंदेल, राजीव मनोचा व कुलदीप राणा महासचिव राघव आचार्य, ज्वाइंट सचिव बलदेव ठाकुर, रामेश्वर प्रजापति, बहादुर खान, मनोज राणा व पूनम चंदेल, कोषाध्यक्ष रमन गौतम, कानूनी सलाहकार यजुवेन्द्र वस्सो, मीडिया प्रभारी सतविंदर सैनी प्रभारी नालागढ़ चैप्टर लाला रूप नारायण चुने गए।
प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जाएगा।
हरबंस पटियाल ने कहा कि सबसे ज्यादा रोजगार प्रदान करने वाले एम.एस.एम.ई. सैक्टर की आज कोई सुध नहीं ले रहा है। लघु उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर सरकारी प्लाट सस्ते दामों पर दिए जाएं।