लघु उद्योग भारती आगर इकाई ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और उद्योग केंद्र पर एमएसएमई मंत्री के नाम समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय अधीक्षक एसएस भूरिया को सौंपा।
ज्ञापन में मांगों का हवाला देते हुए शासन द्वारा छोटे-बड़े उद्योगों पर फायर एनओसी की बाध्यता समाप्त करने, दोहरा कर संधारण एवं प्रॉपर्टी टैक्स को समाप्त करने के साथ उद्योग संवर्धन बोर्ड की प्रतिमाह बैठक आयोजित करने की मांग करते हुए दुर्घटना संबंधित बीनएस 105 के स्थान पर बीनएस 106 करने आदि की मांग की गई। ज्ञापन में मांगों का निराकरण 31 दिसंबर 2024 के पूर्व नहीं होने पर विरोध स्वरूप जनवरी 2025 के प्रथम सप्ताह में लघु उद्योग भारती की प्रदेशभर इकाइयों द्वारा भोपाल में धरना प्रदर्शन करने का हवाला भी दिया गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश सचिव राजेश अरोड़ा, अध्यक्ष आगर इकाई ललित कोठारी, सचिव जेपी माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष जयेश जैन, मुकेश जैन, नारायण भटोदरा, मनीष राणा, दीपक पाटीदार, विनय जादम, अंबाराम विश्वकर्मा, देवीसिंह लोहार, दिलीप परिहार, धर्मेंद्र माली, मोहन दायमा सहित सदस्य मौजूद थे।